Hazaribagh News : हजारीबाग व चतरा जिले के सीमावर्ती क्षेत्रों में बालू माफिया सक्रिया हैं. राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) के निर्देशों की धज्जियां उड़ाते हुए टंडवा की बिंगलात नदी से बालू का अवैध खनन बदस्तूर जारी है. व केरेडारी थाना क्षेत्र की सीमा पर स्थित पंचड़ा-सिझुआ गांवों से होकर बालू लदे दर्जनों ट्रैक्टर दिन के उजाले में गुजरते हैं.
इसे भी पढ़ें
बालू माफिया दो थानों की सीमा का लाभ उठाते हुए बालू की तस्करी कर रहे हैं. केरेडारी थाना क्षेत्र के पंचड़ा-सिझुआ गांव के रास्ते बालू की ढुलाई आसानी से हो रही है. सब कुछ जानते हुए भी केरेडारी पुलिस की चुप्पी कई सवाल खड़े कर रही है. यह खेल कई महीनों से चल रहा है. हजारीबाग जिला खनन विभाग व केरेडारी प्रशासन सबकुछ जानते हुए भी चुप्पी साधे हुए है. प्रशासन के इस ढुलमुल रवैये से बालू माफियाओं के हौसले बुलंद हैं. उन्हें न तो कानून का डर है और न ही एनजीटी की पाबंदियों का.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

