Search

 
 
 

Hazaribagh News : निर्मल जैन ने रक्तदान शिविर का किया उद्घाटन

गौर स्पोर्टस वुड परिवार, सेक्टर 79 नोएडा द्वारा 18 जून को थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों के लिए पहली बार वोलंटरी ब्लड डोनर्स एसोसिएशन व पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टिट्यूट ऑफ चाइल्ड हेल्प हॉस्पिटल के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया.
 

Hazaribagh: गौर स्पोर्टस वुड परिवार, सेक्टर 79 नोएडा द्वारा 18 जून को थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों के लिए पहली बार वोलंटरी ब्लड डोनर्स एसोसिएशन व पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टिट्यूट ऑफ चाइल्ड हेल्प हॉस्पिटल के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. 

 

शिविर का उद्घाटन ब्लड मैन निर्मल जैन ने 101वी बार रक्तदान कर के किया तत्पश्चात सुनील भट्ट,रमेश यादव, सुसांत जैन, संजय कपूर, रीकी कुमार, आसीस,आस्था,आर के भारती,अभीषेक ,अखिलेश, अनुज ,एच सरमा, महिपाल,एम सिंह, प्रदीप कुमार ,विवेक, रत्नेश आदि अनेक रक्तदाताओं ने रक्तदान कर मानवता का परिचय दिया .

 

रक्तदान के पश्चात एसोसिएशन के अध्यक्ष निर्मल जैन ने समस्त रक्तदाताओं के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उनके इस कदम के लिए बहुत-बहुत साधुवाद किया साथ ही रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया.

 

ब्लड मैन निर्मल जैन को 101वी रक्तदान करने पर गौर स्पोर्टस वुड परिवार, हजारीबाग के सांसद मनीष जैसवाल विधायक प्रदीप प्रसाद आदि अनेक संस्थाओं ने बधाई दी. एसोसिएशन के सदस्यों ने काहा कि हमे अपने अध्यक्ष निर्मल जैन पर गर्व है जो स्वयं तो रक्तदान करते हुए अन्य लोगों को भी रक्त दान के लिए प्रेरित करते हैं. 

 

परिवार के डॉ डी डी अग्रवाल,शेलेदंर सिंन्हा, उमेश कुमार, पी के गोयल, रमेश मितल आदि अनेक सदस्यों ने रक्तदाताओं का मनोबल बढ़ाने कार्य किया. शिविर को सफल बनाने में पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टिट्यूट ऑफ चाइल्ड हेल्प अस्पताल के डॉ मीनाक्षी  डॉ राकेश डॉ आराध्या डॉ सोहन ,सुभम,राज,विमलेसकमलेस,जोती, मोहित करण एवं उनकी टीम का विशेष सहयोग रहा.

 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही