Search

 
 
 

Hazaribagh News : रक्तदान से बढ़कर कोई दान नहीं : सदर SDO

विश्व रक्तदाता दिवस के शुभ अवसर पर 14 जून को हजारीबाग जिला प्रशासन व विभिन्न संगठनों के द्वारा संयुक्त रूप से ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन किया जा रहा है.
 
  • विश्व रक्तदाता दिवस को लेकर हजारीबाग कोचिंग एसोसिएशन की सदर एसडीओ के साथ बैठक 
  • विश्व रक्तदाता दिवस अवसर पर सदर अस्पताल में जिला प्रशासन के द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन 
  • रक्तदान महादान है यह किसी के जीवन को बचा सकता है : जेपी जैन
  • रक्तदान कर हम मानवता की सही अर्थों में सच्ची सेवा करते हैं: डॉ प्रकाश कुमार

Hazaribagh: विश्व रक्तदाता दिवस के शुभ अवसर पर 14 जून को हजारीबाग जिला प्रशासन व विभिन्न संगठनों के द्वारा संयुक्त रूप से ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन किया जा रहा है. इसके लिए सदर एसडीओ आदित्य पांडे के निर्देश पर कार्यपालक दंडाधिकारी प्रेम कुमार ने हजारीबाग कोचिंग एसोसिएशन के पदाधिकारीगण व शिक्षकों के साथ एक बैठक अनुमंडल पदाधिकारी के कार्यालय में आयोजित की गई.

 

इस बैठक में हजारीबाग कोचिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष जेपी जैन सचिव डॉ प्रकाश कुमार उपाध्यक्ष सुदेश प्रसाद आयुष कुमार बसंत कुमार रितेश कुमार सिंह रोहित कुमार सहगल कुमार लालू प्रसाद अन्य शिक्षक गण उपस्थित थे. 

 

सदर एसडीओ आदित्य पांडे द्वारा सभी कोचिंग संचालकों शिक्षकों लाइब्रेरी के संचालकों विद्यार्थियों के साथ हजारीबाग की गणमान्य जनता से रक्तदान की अपील की तथा कहा कि रक्तदान महादान हैं तथा इस पुनीत कार्य के द्वारा हम किसी की भी जान बचा सकते हैं हम सभी को तीन-चार महीने में एक बार रक्तदान अवश्य करना चाहिए इससे हमारा शरीर स्वस्थ रहता है और हमारे शरीर में किसी प्रकार के रोग की संभावना नहीं रहती है. 

 

हजारीबाग कोचिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष जेपी जैन कोचिंग एसोसिएशन के सभी शिक्षकों, विद्यार्थियों व अन्य सभी लोगों से जिला प्रशासन द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में सहभागिता निभाने की अपील की है.

 

हजारीबाग कोचिंग एसोसिएशन के सचिव डॉ प्रकाश कुमार ने रक्तदान को प्रत्येक मानव का पुनीत कार्य बतलाया है. कोचिंग एसोसिएशन के उपाध्यक्ष सुदेश कुमार ने रक्तदान को महादान बतलाते हुए इसे किसी जरूरतमंद के लिए जीवनदान बतलाया है.

 

 

 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही