Hazaribagh News : हजारीबाग जिले के बड़कागांव अंचल क्षेत्र में दिन में भारी मालवाहक वाहनों के परिचालन से अक्सर सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं. इसे देखते हुए प्रशासन ने क्षेत्र में सुबह 6:00 से रात 9:00 बजे तक भारी मालवाहक वाहनों की नो एंट्री लगा दी है. इस संबंध में हजारीबाग सदर एसडीओ ने आदेश जारी किया है. यह निर्णय आम लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है. जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने भी इस ओर प्रशासन का ध्यान आकृष्ट किया था.
इसे भी पढ़ें
जारी आदेश के अनुसार 14 माइल, राजाबागी और लमकी टांड़ के आसपास सुबह 6 बजे से भारी मालवाहक वाहनों का परिचालन प्रतिबंधित रहेगा. आदेश का पालन और यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के लिए बड़कागांव थाना प्रभारी को व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

