- BLO एवं BLA-2 की छठी बैठक तथा चुनाव पाठशाला की छठी बैठक का भी होगा आयोजन
Hazaribagh News: मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) 2026 के तहत 18 नवंबर को जिले के सभी मतदान केन्द्रों पर दिन के 11 बजे से शाम 4 बजे तक ‘एक और अवसर कैम्प’ का आयोजन किया जाएगा.
निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार ऐसे मतदाता, जिन्हें गणना चरण में गणना प्रपत्र उपलब्ध कराया गया था, लेकिन ASDD सूची में चिह्नित होने के कारण प्रारूप मतदाता सूची में उनका नाम शामिल नहीं हो पाया है, उन्हें अंतिम मतदाता सूची में अपना नाम जुड़वाने के लिए एक और अवसर प्रदान किया जाएगा.
इसे भी पढ़ें:
कैंप में होंगे ये कार्य
ASDD सूची का पुनर्प्रकाशन एवं पात्र मतदाताओं का चिन्हीकरण
आयोग से जारी निर्देश के मुताबिक, सभी मतदान केन्द्रों, पंचायत भवनों/स्थानीय नगर निकाय कार्यालयों एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी/पंचायत पदाधिकारी/नगर निकाय कार्यालयों में ASDD सूची का पुनर्प्रकाशन किया जाएगा. इसके पश्चात सभी मतदान केन्द्रों पर पूर्वनिर्धारित BLO एवं BLA-2 की छठी बैठक तथा चुनाव पाठशाला की छठी बैठक के साथ ‘एक और अवसर कैम्प’ का आयोजन किया जाएगा.
इस कैम्प में ASDD सूची में अंकित वैसे पात्र मतदाताओं, जो मतदान केन्द्र क्षेत्र में सामान्य रूप से रह रहे हैं तथा जिनके द्वारा अभी तक प्रपत्र-6 नहीं भरा गया है, उनके संबंध में विमर्श करते हुए अंतिम रूप से चिन्हित किया जाएगा.
ऐसे मतदाताओं को चिन्हित करने के पश्चात संबंधित ERO द्वारा गणना प्रपत्र तथा Annexure-B अथवा Annexure-C, जो भी लागू हो, संबंधित BLO को उपलब्ध कराया जाएगा. BLO द्वारा चिन्हित मतदाताओं से गणना प्रपत्र भरवाते हुए निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार सभी आवश्यक कागजात एवं Annexure-B अथवा Annexure-C प्राप्त किए जाएंगे.
अपात्र व्यक्तियों की सूची का प्रकाशन एवं सुझाव/आपत्तियां प्राप्त करना
इस तिथि को सुनवाई एवं सत्यापन की प्रक्रिया पूर्ण होने के उपरांत अपात्र पाए गए व्यक्तियों की नामवार सूची सभी मतदान केन्द्रों पर प्रपत्र-3 में प्रकाशित की जाएगी. साथ ही BLO द्वारा उपस्थित सभी सदस्यों के समक्ष संबंधित नामों को पढ़कर सुनाया जाएगा, ताकि आम नागरिकों एवं राजनीतिक दलों से सुझाव/आपत्तियां प्राप्त की जा सकें तथा तदनुसार अग्रेतर कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके.
प्रपत्र-6 प्राप्त करना
मतदान केन्द्र के अंतर्गत सभी पात्र नागरिकों, जिनके द्वारा अब तक प्रपत्र-6 नहीं भरा गया है, उनसे प्रपत्र-6 के साथ संबंधित घोषणा पत्र एवं अन्य आवश्यक दस्तावेज प्राप्त करते हुए नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी.
निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों को निर्देश
सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों, सभी सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों एवं सभी अतिरिक्त सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों, 20-बरकट्टा, 21-बरही, 24-माण्डू एवं 25-हजारीबाग विधानसभा क्षेत्र को निर्देश दिया गया है कि उपरोक्त निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करते हुए अपने-अपने विधानसभा क्षेत्र के सभी मतदान केन्द्रों पर BLO एवं BLA-2 की छठी बैठक तथा चुनाव पाठशाला की छठी बैठक के साथ-साथ ‘एक और अवसर कैम्प’ का आयोजन करेंगे.
साथ ही सभी सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी अपने स्तर से सभी BLA-2 एवं चुनाव पाठशाला के सदस्यों को उक्त बैठक के संबंध में पूर्व सूचना उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे.
मतदाताओं की सूची विभाग को उपलब्ध कराने का निर्देश
सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि अपने विधानसभा क्षेत्र से संबंधित उपरोक्त क्रम संख्या-1 के अनुसार वैसे मतदाताओं की सूची संलग्न विहित प्रपत्र में तैयार कर 19 नवंबर को दिन 11 बजे तक गूगल शीट के माध्यम से विभाग को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे. जिन विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में ऐसे मतदाताओं की संख्या शून्य है, वहां से शून्य रिपोर्ट उपलब्ध कराना होगा.
राजनीतिक दलों से अपील
सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के अध्यक्ष/सचिव से अपील किया गया है कि वे बैठक एवं कैम्प में अनिवार्य रूप से भाग लेने लेने के लिए अपनी पार्टी के BLA-2 को निर्देशित करें, ताकि मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत निर्धारित कार्यों का निष्पादन सुनिश्चित किया जा सके.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

