Search

 
 
 

Hazaribagh News : पगार गोलीकांड का खुलासा, 5 गिरफ्तार; पिस्टल और बाइक बरामद

Hazaribagh News: पुलिस के अनुसार, 22 अक्टूबर की रात पगार गांव के पास दो किशोरों को गोली मारकर जख्मी करने की सूचना मिली थी. दोनों घायलों को इलाज के लिए शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल, हजारीबाग में भर्ती कराया गया था.
 
मामले का खुलासा करते एसडीपीओ.

Hazaribagh News : हजारीबाग जिले के केरेडारी थाना क्षेत्र के पगार में हुई गोलीबारी की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. 22 अक्टूबर की रात हुई इस घटना में शामिल दो जख्मी समेत कुल पांच आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. उनके पास से एक पिस्टल, दो जिंदा गोली, दो खोखा, दो बाइक और तीन मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं. पुलिस को एक पेन ड्राइव में फायरिंग का वीडियो भी मिला है.

 

इसे भी पढ़ें


पुलिस के अनुसार, 22 अक्टूबर की रात पगार गांव के पास दो किशोरों को गोली मारकर जख्मी करने की सूचना मिली थी. दोनों घायलों को इलाज के लिए शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल, हजारीबाग में भर्ती कराया गया था. घटना की गंभीरता को देखते हुए बड़कागांव एसडीपीओ के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया था. टीम ने अस्पताल पहुंचकर घायलों से पूछताछ की और मामले की जांच शुरू की.


पुलिस जांच में सामने आया कि घायल दोनों युवक बाइक पर सवार थे. इसी दौरान दूसरी बाइक पर सवार दो बदमाशों ने उन पर गोली चला दी, जिसमें दोनों युवक जख्मी हो गए. पुलिस के मुताबिक, पूछताछ और तकनीकी जांच में आरोपियों की पहचान हुई. पता चला कि आरोपी पगार गांव में एक टांड़ पर बैठकर पार्टी कर रहे थे. इसी दौरान उनलोगों ने फायरिंग की थी.


पुलिस के अनुसार, घायल युवक सफाल महतो ने अपने साथी के साथ मिलकर आरोपियों को पकड़ने का प्रयास किया था. इस दौरान आरोपियों ने उन पर गोली चला दी, जिससे दोनों घायल हो गए. गिरफ्तार आरोपियों में साविन कुमार महतो, अनोज कुमार महतो, शिवलाल कुमार महतो, सफाल महतो और रमेश कुमार महतो शामिल हैं. सभी केरेडारी थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं. पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल हथियार और अन्य सामान बरामद किए हैं. मामले में केरेडारी थाना में कांड संख्या 122/26 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है. 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही