Hazaribagh News : हजारीबाग जिला कांग्रेस की बैठक शुक्रवार को पार्टी कार्यालय कृष्ण बल्लभ आश्रम में हुई. बैठक में संगठन के विस्तार पर चर्चा हुई. पार्टी की राष्ट्रीय सचिव सह उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल कैम्पेन कमेटी की चेयरपर्सन अंबा प्रसाद ने कहा कि यह बैठक संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत करने के उद्देश्य से रखी गई है. कांग्रेस की सबसे बड़ी ताकत कार्यकर्ता हैं. संगठन को मजबूत बनाने के लिए कार्यकर्ता गांव, पंचायत व बूथ स्तर तक जाएं.
इसे भी पढ़ें
उन्होंने कहा कि लोगों से लगातार संवाद कर उनकी समस्याओं को समझना और जनहित मुद्दों को मजबूती से उठाना संगठन की पहली प्रथमिकता होनी चाहिए. साथ ही राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएं.
बैठक की अध्यक्षता जिला कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष निसार खान ने की. मौके पर प्रदेश सचिव नवीन कुमार, बिनोद सिंह, नगर अध्यक्ष परवेज अहमद, बाबर अंसारी, दिलीप कुमार रवि, रघु जायसवाल, लाल बिहारी सिंह, संजय कुमार यादव, अनिल कुमार राय, कैलाशपति देव, कजरू साव, विजय कुमार सिंह, ज्ञानी प्रसाद मेहता, सदरूल होदा, राम जन्म राय सहित अन्य उपस्थित थे.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

