Search

 
 
 

Hazaribagh News : पुलिस ने 17 वारंटियों को किया गिरफ्तार, जेल भेजे गए

हजारीबाग पुलिस ने जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से अलग-अलग कांडों में फरार चल रहे वारंटियों (अभियुक्तों) के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाया. इस दौरान कुल 17 वारंटियों (अभियुक्तों) को गिरफ्तार किया गया.
 
हजारीबाग जिले की खबरें

Hazaribagh : हजारीबाग पुलिस ने जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से अलग-अलग कांडों में फरार चल रहे वारंटियों (अभियुक्तों) के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाया. संबंधित क्षेत्र के डीएसपी व इंस्पेक्टर के थाना प्रभारी के नेतृत्व में गठित 28 टीमों ने अभियान चलाया. इस दौरान कुल 17 वारंटियों (अभियुक्तों) को गिरफ्तार किया गया. कागजी प्रक्रिया पूरी कर सभी को जेल भेज दिया गया.

 

Uploaded Image

गिरफ्तार वारंटी.


छापेमारी अभियान में 91 पुलिस पदाधिकारी व पुलिसकर्मी शामिल थे. पुलिस अधिकारियों ने आम लोगों से यह अपील भी की कि आपके इलाके में यदि कोई फरार अपराधी दिखाई दे, तो उसकी सूचना तुरंत अपने नजदीकी थाने को दें. पुलिस सूचना का सत्यापन कर तुरंत कार्रवाई करेगी.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही