Search

 
 
 

Hazaribagh News: कोल कंपनियों के खिलाफ बादम में विरोध-प्रदर्शन, सामूहिक उपवास कर जताया विरोध

Hazaribagh News: विरोध प्रदर्शन के समर्थन में बादम क्षेत्र की सभी लगभग 700 दुकानें और व्यावसायिक प्रतिष्ठान पूर्णतः बंद रहे. जिससे पूरे इलाके में सन्नाटा पसरा रहा और ग्रामीणों का आक्रोश साफ दिखा. उपवास में शामिल 105 आंदोलनकारी को माला पहनाकर अभिनंदन किया गया.
 
कोल कंपनियों के खिलाफ फूटा गुस्सा
  • दुकानें बंद कर जल जंगल जमीन को बचाने का लिया संकल्प

Hazaribagh News: महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर बड़कागांव पूर्वी क्षेत्र के बादम, हरली, गोंदलपुरा सहित दर्जनों गांवों के भू-रैयतों और ग्रामीणों ने एकजुट होकर अपनी जमीन और अधिकारों की रक्षा के लिए कोल कंपनियों के खिलाफ हुंकार भरी. बादम स्थित प्रसिद्ध मां पंचबहनी मंदिर प्रांगण में एक विशाल ‘संकल्प उपवास दिवस’ का आयोजन किया गया. 


इसे भी पढ़ें:


इस विरोध प्रदर्शन के समर्थन में बादम क्षेत्र की सभी लगभग 700 दुकानें और व्यावसायिक प्रतिष्ठान पूर्णतः बंद रहे. जिससे पूरे इलाके में सन्नाटा पसरा रहा और ग्रामीणों का आक्रोश साफ दिखा. इसके पूर्व आंदोलनकारी ने महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया. उपवास में शामिल 105 आंदोलनकारी को माला पहनाकर अभिनंदन किया गया. 


हजारों ग्रामीणों ने एनटीपीसी, अदानी, जेएसडब्ल्यू समेत अन्य कोल कंपनियों के खिलाफ पुरजोर विरोध करते हुए, रोष व्यक्त किया. इस दौरान कोल कंपनियां वापस जाओ के नारे लगे. ग्रामीणों ने सरकार से मांग की, कि इस क्षेत्र में आवंटित सभी कोल ब्लॉकों के आवंटन तुरंत प्रभाव से रद्द किए जाएं. 


लोगों ने आरोप लगाया कि वर्तमान में ये कंपनियां ब्रिटिश हुकूमत की तर्ज पर काम कर रही हैं और शोषण का नया जरिया बन चुकी हैं. पूर्व विधायक लोकनाथ महतो ने कहा कि कंपनियां इस शांत और उपजाऊ क्षेत्र से अपनी बुरी नजर तुरंत हटा लें. क्षेत्र के लोग केवल शांति और स्वाभिमान का जीवन जीना चाहते हैं. 


वहीं आंदोलनकारी विकास कुमार ने बताया कि आगामी विधानसभा सत्र के दौरान आंदोलनकारी अपनी जमीन को बचाने के लिए विधानसभा का घेराव करेंगे, इसके बाद बड़कागांव प्रखंड में विशाल मोटरसाइकिल रैली निकाली जाएगी तथा वन विभाग के द्वारा की जा रही पिलरिंग का पुरजोर विरोध किया जाएगा. 


विरोध प्रदर्शन में पूर्व सांसद भुनेश्वर मेहता, पूर्व मंत्री योगेंद्र साहू, अधिवक्ता अनिरुद्ध कुमार, सबुर महतो, विकास महतो, प्रमुख फुलवा देवी, जीप सदस्य सुनीता देवी, कुशवाहा समाज प्रखंड सचिव बासमती देवी, जेएलकेएम नेता बालेसर कुमार, नकुल महतो, विजय साव, भाजपा नेता शिवलाल महतो, राजबल कुमार, त्रिवेणी महतो, जानिश खान, नैयर इकबाल, कौशल्या देवी, परमेश्वर महतो, यशोदा देवी, किशोर राणा के अलावा हजारों लोग शामिल हुए. 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही