Search

 
 
 

Hazaribagh News : दुर्व्यवहार के विरोध में पत्रकारों के आंदोलन को जनप्रतिनिधियों का समर्थन

Hazaribagh News : आरोप है कि दो दिन पहले हजारीबाग के नगर आयुक्त ओमप्रकाश गुप्ता ने प्रेस क्लब पहुंचकर पत्रकारों के साथ अभद्र व्यवहार किया. क्लब से संबंधित दस्तावेज की मांग की और अभद्र शब्दों का प्रयोग किया था
 
डीडीसी को ज्ञापन सौंपते पत्रकार.

Hazaribagh News : हजारीबाग के पत्रकारों के साथ नगर निगम अधिकारी के अभद्र व्यवहार को लेकर लोगों में आक्रोश है. इस मुद्दे पर पत्रकारों के आंदोलन को जनप्रनिधियों और आम लोगों का समर्थन मिला है. दुर्व्यवहार के विरोध में हजारीबाग प्रेस क्लब के धरने में समाज के विभिन्न तबकों  के लोगों और जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया. इस बीच प्रेस क्लब के प्रतिनिधियों ने इस मुद्दे को लेकर गुरुवार को हजारीबाग डीडीसी रिया सिंह मुलाकात की और ज्ञापन सौंप कर न्याय दिलाने की मांग की.

 

इसे भी पढ़ें

 

आरोप है कि दो दिन पहले हजारीबाग के नगर आयुक्त ओमप्रकाश गुप्ता ने प्रेस क्लब पहुंचकर पत्रकारों के साथ अभद्र व्यवहार किया. क्लब से संबंधित दस्तावेज की मांग की और अभद्र शब्दों का प्रयोग किया था. क्लब के अध्यक्ष मुरारी सिंह पर नगर आयुक्त की टिप्पणी को लेकर पत्रकारों में आक्रोश है. क्लब के प्रतिनिधियों ने बताया कि नगर आयुक्त ने पुलिस को भी प्रेस क्लब परिसर में बुला लिया था.


पत्रकारों का कहना है कि अचानक शाम 6:00 बजे के बाद प्रेस क्लब पहुंचकर दस्तावेज की मांग करना अनुचित है. दस्तावेज मांगने का तरीका भी गलत था. दरअसल, हजारीबाग नगर निगम की कार्यशैली को लेकर बीते मंगलवार को पत्रकारों ने खबर प्रकाशित की थी, जिसमें छठ महापर्व के अवसर पर स्टोन डस्ट गिराने की टेंडर प्रक्रिया पर सवाल उठाए गए थे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही