Search

 
 
 

Hazaribagh News: जीटी रोड में बड़े वाहनों टैंक से तेल चोरी का खेल

चौपारण प्रखंड के जीटी रोड स्थित सरदारपुर इलाके में बड़े वाहनों से डीजल चोरी का खेल इन दिनों चर्चा में है. स्थानीय लोगों का आरोप है कि सड़क किनारे स्थित एक होटल के आसपास बड़े वाहनों के डीजल टैंक से तेल निकालकर उसकी खरीद-बिक्री का खेल लंबे समय से चल रहा है.
 

Chauparan/Hazaribagh: चौपारण प्रखंड के जीटी रोड स्थित सरदारपुर इलाके में बड़े वाहनों से डीजल चोरी का खेल इन दिनों चर्चा में है. स्थानीय लोगों का आरोप है कि सड़क किनारे स्थित एक होटल के आसपास बड़े वाहनों के डीजल टैंक से तेल निकालकर उसकी खरीद-बिक्री का खेल लंबे समय से चल रहा है. 

 

इसे भी पढ़ें:


आरोप है कि इस पूरे कारोबार में वाहन चालकों से मिलीभगत कर टैंक से डीजल निकाला जाता है और बाद में उसे दूसरे स्थान पर ले जाकर जमा किया जाता है. सरदारपुर में होटल में खाना खाने के लिए बड़े वाहनों के चालक रूकते है. जहां वाहनों के टैंक से पाइप के माध्यम से डीजल निकाला जाता है और उसे टेंपो में लोड कर दूसरे स्थान पर पहुंचाया जाता है. 


स्थानीय लोगों में यह चर्चा भी है कि आखिर इतनी खुलेआम कथित डीजल कटिंग का कारोबार किसके संरक्षण में चल रहा है. इस संबंध में थाना प्रभारी से बात करने पर उन्होंने कहा की जांच कर नियम संगत कार्रवाई की जाएगी.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही