Hazaribagh News : हजारीबाग जिला उत्पाद विभाग की टीम ने चौपारण प्रखंड के विभिन्न इलाकों में अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलाया. चौपारण थाना पुलिस ने भी कार्रवाई की. पहली कार्रवाई चौपारण थाना प्रभारी पंकज कुमार के नेतृत्व में की गई. पुलिस ने भगहर के परसातरी गांव में अवैध शराब भट्ठियों पर छापेमारी की. वहां करीब 200 क्विंटल जावा महुआ नष्ट किया गया. टीम ने शराब भट्ठियों को ध्वस्त करते हुए शराब बनाने वाले उपकरण भी नष्ट कर दिए.
इसे भी पढ़ें
दूसरी कार्रवाई में उत्पाद विभाग की टीम ने झारखंड-बिहार की सीमा पर चौपारण थाना क्षेत्र के दनुआ के पास जीटी रोड पर वाहन जांच अभियान चालाया. इस दौरान सफेद रंग के बोलेरो वाहन से 259 बोतल अंग्रेजी शराब (97.515 लीटर) व 192 बोतल केन बीयर (96 लीटर) बरामद किया.
टीम ने शराब सहित वाहन को जब्त कर लिया. वहीं, एक आरोपी कमलेश कुमार सिंह को गिरफ्तार किया है. उत्पाद विभाग के एसआई अभिषेक कुमार ने बताया कि उत्पाद अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जेल भेज दिया. अभियान में बिहार की टीम का भी सहयोग रहा.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

