Search

 
 
 

Hazaribagh News : बरकट्ठा में कलशयात्रा के साथ रुद्र महायज्ञ शुरू

बरकट्ठा क्षेत्र के घाघरा गांव में शनिवार को भव्य कलशयात्रा के साथ शिव, मां संतोषी व हनुमत प्राण प्रतिष्ठा सह रुद्र महायज्ञ का शुभारंभ हुआ. कलशयात्रा में 2100 महिलाएं व कुंआरी कन्याएं माथे पर कलश लेकर शामिल हुईं.
 
कलशयात्रा में शामिल श्रद्धालु.

Hazaribagh : हजारीबाग जिले के बरकट्ठा क्षेत्र के घाघरा गांव में शनिवार को भव्य कलशयात्रा के साथ शिव, मां संतोषी व हनुमत प्राण प्रतिष्ठा सह रुद्र महायज्ञ का शुभारंभ हुआ. कलशयात्रा में 2100 महिलाएं व कुंआरी कन्याएं माथे पर कलश लेकर शामिल हुईं. इसके साथ ही पूरा क्षेत्र भक्ति व श्रद्धा के रंग में रंग गया.


घाघरा स्थित यज्ञ स्थल पर सुबह से ही श्रद्धालु जुटने लगे थे. आचार्यों के मंत्रोच्चारण के बीच श्रद्धालु गाजे-बाजे व धार्मिक ध्वजों के साथ मेढ़कुरी शिवाने नदी पहुंचे. वहां कलशों में पवित्र जल भरा गया. इलरे बाद कलशयात्रा विभिन्न मार्गों से होते हुए यज्ञ मंडप पहुंची. भगवान शिव व श्रीराम के जयघोष से वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा से ओत-प्रोत रहा.


इस अवसर पर बरकट्ठा विधायक अमित यादव, सामाजिक कार्यकर्ता बटेश्वर मेहता, रेणु कुमारी, मुखिया भोला तुरी सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे. आयोजन समिति के अनुसार, महायज्ञ 26 जून तक चलेगा. 24 को नगर भ्रमण, 25 को प्राण प्रतिष्ठा व 26 जून को रुद्राभिषेक, महाआरती के बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा. सभी अनुष्ठान यज्ञाचार्य वीरेंद्र प्रसाद मेहता की देख-रेख में संपन्न होंगे. आयोजन में समिति के अध्यक्ष रोहित प्रसाद मेहता, सचिव राजेंद्र प्रसाद मेहता, सुबोध मेहता समेत अन्य सदस्यों व ग्रामीणों का सहयोग मिल रहा है. 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही