Search

Hazaribagh News: खास महल की जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने पहुंचे सदर अंचलाधिकारी, 1 दिन का मिला समय

Hazaribagh : इन दिनों सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है. जिस पर कारवाई के लिए जिले के उपायुक्त हेमंत सती ने कमिटी गठित की है. हजारीबाग में संत कोलम्बस कॉलेज मोड़ के समीप नीलाम्बर पीताम्बर चौक के पास जेसीबी लेकर खास महल की जमीन को खाली करवाने सदर अंचल अधिकारी आशुतोष कुमार सदलबल पहुंचे.
 
अंचलाधिकारी का आरोप है कि उक्त जमीन खास महल की जमीन है. जिसको अवैध रूप से कब्जा किया गया है. वहीं अशोक कुमार मुंडा ने जमीन के बारे में बताया कि यह हमारी खतियानी जमीन है. जिसके सभी कागजात हमारे पास मौजूद है. 

इस जमीन को लेकर न्यायालय में भी वाद चल रहा है. इधर जमीन के तीसरे दावेदार शुभम खंडेलवाल ने भी मीडिया से बात करते हुए अपने कागजात दिखाते हुए कहा है कि उक्त जमीन खास महल की जमीन है. जो मेरे दादी के नाम पर लीज लिया गया था. 

अतिक्रमण हटाने के दौरान मौके पर सदर विधायक प्रदीप प्रसाद पहुंचे. जिनके हस्ताक्षेप के बाद जमीन का पेपर दिखाने के लिए एक दिन का समय दिया गया है. हालांकि अंचल अधिकारी आशुतोष कुमार ने स्पष्ट कहा कि किसी भी हाल में अवैध अतिक्रमण करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही