Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Hazaribagh News: NEET परीक्षा में संजीत का झारखंड में दूसरा स्थान, विधायक प्रदीप प्रसाद ने दी बधाई

जिले के सदर प्रखंड के ग्राम नगवां निवासी दिवंगत मंटू मेहता के बेटे संजीत कुमार ने NEET परीक्षा में राज्य में दूसरा स्थान प्राप्त कर पूरे हजारीबाग एवं राज्य का नाम गौरवान्वित किया है. उनकी इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर हजारीबाग विधायक प्रदीप प्रसाद मंगलवार को उनके आवास पहुंचकर उन्हें बधाई दी
Advertisement
Advertisement
हजारीबाग जिले की खबरें

Hazaribagh: जिले के सदर प्रखंड के ग्राम नगवां निवासी दिवंगत मंटू मेहता के बेटे संजीत कुमार ने NEET परीक्षा में राज्य में दूसरा स्थान प्राप्त कर पूरे हजारीबाग एवं राज्य का नाम गौरवान्वित किया है. उनकी इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर हजारीबाग विधायक प्रदीप प्रसाद मंगलवार को उनके आवास पहुंचकर उन्हें बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं. विधायक ने संजीत की माता एवं परिजनों को भी इस सफलता पर शुभकामनाएं देते हुए उनके संघर्ष और समर्पण की सराहना की.

Uploaded Image

इस अवसर पर विधायक प्रदीप प्रसाद ने कहा कि संजीत कुमार की सफलता यह सिद्ध करती है कि प्रतिभा किसी सुविधा की मोहताज नहीं होती. कठिन परिश्रम, अनुशासन और दृढ़ संकल्प के बल पर सीमित संसाधनों में भी बड़ी से बड़ी उपलब्धि हासिल की जा सकती है. उन्होंने कहा कि वर्षों पूर्व संजीत के सिर से पिता का साया उठ गया था, लेकिन उनकी माताजी ने अथक संघर्ष, त्याग और दृढ़ इच्छाशक्ति के साथ उनका पालन-पोषण किया. आज संजीत की यह सफलता उनकी माताजी के अथक परिश्रम और संस्कारों का भी प्रतिफल है.

 

इसे भी पढ़ें:

विधायक ने कहा कि संजीत कुमार की यह उपलब्धि पूरे समाज और विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत है. यह सफलता इस बात का प्रमाण है कि यदि लक्ष्य स्पष्ट हो और उसे पाने का संकल्प दृढ़ हो, तो कोई भी कठिनाई सफलता के मार्ग में बाधा नहीं बन सकती.

 

प्रदीप प्रसाद ने संजीत कुमार के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि वे एक सफल एवं संवेदनशील चिकित्सक बनकर समाज और राष्ट्र की सेवा करेंगे तथा भविष्य में भी अपने परिवार, हजारीबाग और राज्य का नाम रोशन करते रहेंगे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही