Search

 
 
 

Hazaribagh News :  आंगनबाड़ी केंद्रों पर पहुंची शेफाली गुप्ता,सेविका-सहायिकाओं को किया सम्मानित

Hazaribagh News : सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत 25 सितंबर से 7 अक्टूबर तक चल रहे आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम के तहत शेफाली गुप्ता विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों पर पहुंचीं और सेविका-सहायिका दीदियों व बच्चों से मुलाकात की.
 
शेफाली गुप्ता
  • बच्चों के बीच बांटे फल व चॉकलेट

Hazaribagh News : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की जनसेवा के 25 वर्षों की प्रेरणादायी यात्रा, जिसमें अंत्योदय, महिला सशक्तिकरण, बाल कल्याण और समाज के अंतिम पायदान तक विकास का लाभ पहुंचाने का संकल्प निरंतर मजबूत हुआ है.

 

 

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत 25 सितंबर से 7 अक्टूबर तक चल रहे आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम के तहत शेफाली गुप्ता विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों पर पहुंचीं और सेविका-सहायिका दीदियों व बच्चों से मुलाकात की.

 

इस दौरान उन्होंने सेविका-सहायिका दीदियों को सम्मानित किया और बच्चों के बीच फल व चॉकलेट वितरित किए. साथ ही लाभार्थी माताओं को पोषण अभियान, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना सहित विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी.

 

Uploaded Image

 शेफाली गुप्ता ने बच्चों को बांटे फल व चॉकलेट 

 

शेफाली गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की 25 वर्षों की जनसेवा यात्रा ने सेवा को केवल दायित्व नहीं, बल्कि जनभागीदारी और संवेदनशीलता से जोड़ने की प्रेरणा दी है. इसी भावना के साथ आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम समाज के उन परिवारों और बच्चों तक आत्मीयता पहुंचाने का प्रयास है, जहां आंगनबाड़ी केंद्र पोषण, स्वास्थ्य और प्रारंभिक शिक्षा का महत्वपूर्ण आधार बनकर काम कर रहे हैं. 

 

आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका दीदियां बच्चों व माताओं के पोषण और विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं.इस अवसर पर मुख्य रूप से रवि गुप्ता, मैनेजर, नगीना व मंशा उपस्थित रहे.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही