Search

 
 
 

Hazaribagh News : श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जीवन राष्ट्रीय स्वाभिमान के लिए समर्पित रहा- रवींद्र राय

झारखंड भाजपा के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. रवीन्द्र राय ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का संपूर्ण जीवन राष्ट्र की एकता, अखंडता, सांस्कृतिक अस्मिता और राष्ट्रीय स्वाभिमान के लिए समर्पित रहा.
 
समारोह में उपस्थित भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र राय व अन्य.

Hazaribagh : हजारीबाग में सोमवार को जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती श्रद्धा के साथ मनाई गई. शहर के विधायक जनसेवा कार्यालय में आयोजित समारोह का शुभारंभ डॉ. मुखर्जी की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया. मुख्य अतिथि झारखंड भाजपा के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. रवीन्द्र राय ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का संपूर्ण जीवन राष्ट्र की एकता, अखंडता, सांस्कृतिक अस्मिता और राष्ट्रीय स्वाभिमान के लिए समर्पित रहा.

 


उन्होंने कहा कि डॉ मुखर्जी का दूरदर्शी नेतृत्व, राष्ट्रवादी चिंतन व त्याग आज भी लोगों के लिए प्रेरणास्रोत हैं. विधायक प्रदीप प्रसाद ने कहा कि श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचार केवल इतिहास का हिस्सा नहीं, बल्कि वर्तमान और भविष्य के भारत के निर्माण की सुदृढ़ आधारशिला हैं. उनके आदर्शों का अनुसरण ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी.


कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष विवेकानंद सिंह, उपाध्यक्ष कुणाल किशोर, पूर्व जिला अध्यक्ष अशोक यादव, जिला महामंत्री जय नारायण कुशवाहा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सांवरमल अग्रवाल, हरीश श्रीवास्तव, उदयभान नारायण सिंह, उपेंद्र सिंह, सुमन कुमार पप्पू,  शैफाली गुप्ता,  महावीर सिंह सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही