Search

 
 
 

Hazaribagh News : बहन ने सगे भाई पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

जिले से भाई-बहन के रिश्ते को शर्मसार कर देने वाली खबर सामने आ रही है. यहां बड़कागांव थाना क्षेत्र में एक महिला ने अपने ही सगे भाई पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है. पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी भाई को चार घंटे के भीतर गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया.
 

Hazaribagh :  जिले से भाई-बहन के रिश्ते को शर्मसार कर देने वाली खबर सामने आ रही है. यहां बड़कागांव थाना क्षेत्र में एक महिला ने अपने ही सगे भाई पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है. पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी भाई को चार घंटे के भीतर गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया.

 

पीड़िता ने इस संबंध में बड़कागांव थाना में शिकायत दर्ज की है. थाने में दर्ज शिकायत में बताया कि वह बीती रात अपने बच्चे के साथ घर में सो रही थी और उसका पति दवा लेने के लिए बड़कागांव बाजार गया था. 

 

इसी दौरान उसका सगा भाई अनुज कुमार घर पहुंचा और जबरन उसके साथ दुष्कर्म किया. पीड़िता ने विरोध किया, लेकिन आरोपी नहीं माना और वारदात को अंजाम देकर फरार हो गया. 

 

मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया. तकनीकी और मानवीय सूचना के आधार पर पुलिस ने हजारीबाग रोड स्थित टीपी-5 के पास छापेमारी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.

 

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.  पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि माता-पिता की मौत के बाद पीड़िता ने ही अपने भाई का पालन-पोषण किया था. वह उसे अपने साथ रखकर उसकी देखभाल करती थी. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही