Search

 
 
 

Hazaribagh News: ‘ऑपरेशन भरोसा’ से आई मुस्कान, 39 लोगों को मिले उनके गुम हुए मोबाइल

Hazaribagh News: महीनों बाद अपना फोन सुरक्षित वापस पाकर लोगों के चेहरे खुशी से चमक उठे. अपर पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने बताया कि आम जनता के गुम हुए सामानों को वापस दिलाना पुलिस की प्राथमिकता है.
 
गुम मोबाइल मिलने से आई मुस्कान

Hazaribagh News: हजारीबाग पुलिस की ‘ऑपरेशन भरोसा’ ने लोगों के चेहरे पर मुस्कान बिखेर दी. एएसपी अमित कुमार ने स्वयं अपने हाथों से मोबाइल मालिकों को उनके गुम हुए फोन सुपुर्द किया. 

 

इसे भी पढ़ें:


महीनों बाद अपना फोन सुरक्षित वापस पाकर लोगों के चेहरे खुशी से चमक उठे. अपर पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने बताया कि आम जनता के गुम हुए सामानों को वापस दिलाना पुलिस की प्राथमिकता है. उन्होंने कहा कि दूरसंचार विभाग के CEIR Portal की मदद और हजारीबाग पुलिस की तकनीकी टीम के अथक प्रयास से जिले के विभिन्न थानों से गायब हुए 39 मोबाइलों को ट्रैक कर बरामद किया गया है.


उन्होंने आश्वस्त किया कि यह अभियान यहीं नहीं रुकेगा. चोरी या गुम हुए अन्य मोबाइलों की तलाश में पुलिस आगे भी इसी तरह काम करती रहेगी ताकि अधिक से अधिक लोगों के चेहरे पर मुस्कान लाई जा सके. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही