Search

 
 
 

Hazaribagh News : पेपर लीक मामले को लेकर छात्रों ने फूंका केंद्रीय शिक्षा मंत्री का पुतला

प्रतियोगी परीक्षाओं में देश के विभिन्न राज्यों में हो रहे पेपर लीक मामलों के खिलाफ दिल्ली के जंतर-मंतर पर पर हो रहे आंदोलन के समर्थन में सोमवार को हजारीबाग में भी छात्रों ने पैदल मार्च निकाला.
 
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला दहन करते छात्र.

Hazaribagh : प्रतियोगी परीक्षाओं में देश के विभिन्न राज्यों में हो रहे पेपर लीक मामलों के खिलाफ दिल्ली के जंतर-मंतर पर पर हो रहे आंदोलन के समर्थन में सोमवार को हजारीबाग में भी छात्रों ने पैदल मार्च निकाला. छात्र युवा अधिकार संघ ने गांधी मैदान से जिला परिषद चौक तक पैदल मार्च किया और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला दहन किया.

 

 


छात्रों ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. कहा कि पेपर लीक पर रोक लगाने के साथ ही सरकार की जवाबदेही तय होनी चाहिए और धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें. आंदोलन का नेतृत्व संघ के राधे मेहता ने किया. जीवन यादव ने कहा कि आज देश के युवा सबसे अधिक प्रताड़ित हैं. सरकार की हठधर्मिता के आगे युवाओं ने दिखा दिया कि भारत के युवा अन्याय के खिलाफ एकजुट हैं. अभिषेक राज कुशवाहा, दीपशिखा, नीरज यादव, विनय ने भी विचार व्यक्त किये. मौके पर जीवन कुमार, आशीष कुमार,रविंद्र कुमार, राधे मेहता, विनय कुमार, नीरज यादव, सुमित कुमार, अभिषेक राज सहित अन्य मौजूद थे.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही