Search

 
 
 

Hazaribagh News :  SBMCH में थैलेसीमिया मरीज की मौत,अस्पताल पर लापरवाही का आरोप

हजारीबाग के शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज के दौरान एक थैलेसीमिया पीड़िता की मौत हो गई. मृतका की पहचान शिवपुरी निवासी सरिता कुमारी के रूप में हुई है. परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन और स्वास्थ्य कर्मियों पर  इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है.
 

Hazaribagh:  हजारीबाग के शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज के दौरान एक थैलेसीमिया पीड़िता की मौत हो गई. मृतका की पहचान शिवपुरी निवासी सरिता कुमारी के रूप में हुई है. परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन और स्वास्थ्य कर्मियों पर  इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है.

 

बताया जाता है कि सरिता कुमारी लंबे समय से थैलेसीमिया से पीड़ित थीं और नियमित रूप से अस्पताल में रक्त चढ़वाने आती थीं. गुरुवार सुबह भी उन्हें ब्लड ट्रांसफ्यूजन के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था.

 

इसी दौरान उनकी तबीयत अचानक बिगड़ने लगी और उन्हें सांस लेने में दिक्कत होने लगी. परिजनों का आरोप है कि सरिता का ऑक्सीजन लेवल लगातार गिर रहा था. लेकिन कई बार अनुरोध करने के बावजूद स्वास्थ्य कर्मियों ने समय पर ऑक्सीजन उपलब्ध नहीं कराया.

 

पति मनजीत कुमार ने कहा कि डॉक्टरों और कर्मचारियों ने मरीज की गंभीर हालत को नजरअंदाज किया. आरोप है कि बिना ऑक्सीजन सपोर्ट के ही सरिता को एक्स-रे के लिए भेज दिया गया. एक्स-रे रूम ले जाने के दौरान ही उनकी मौत हो गई.  परिजनों का कहना है कि उस समय तक उन्हें खून भी नहीं चढ़ाया गया था.

 

मामले को लेकर इमरजेंसी ड्यूटी में तैनात डॉ. राजकिशोर ने भी प्रथम दृष्टया अस्पताल की ओर से चूक होने की बात स्वीकार की है. उन्होंने कहा कि मरीज को जरूरी चिकित्सकीय सहायता समय पर नहीं मिल सकी, जो गंभीर मामला है. उन्होंने पीड़ित परिवार को लिखित शिकायत देने की सलाह दी है.

 

घटना के बाद अस्पताल प्रशासन ने मामले की जांच कराने की बात कही है. जानकारी के अनुसार, ड्यूटी पर मौजूद स्वास्थ्य कर्मियों और संबंधित चिकित्सकों से स्पष्टीकरण मांगा जा सकता है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही