Search

 
 
 

Hazaribagh News : चौपारण में मालिकाना पुल के पास अवैध बालू लदा ट्रैक्टर जब्त, प्राथमिकी दर्ज

हजारीबाग पुलिस अवैध बालू खनन और परिवहन के खिलाफ अभियान चलाकार लगातार कार्रवाई कर रही है. इस कड़ी में चौपारण थाना पुलिस ने मालिकाना पुल के समीप एक बालू लदे ट्रैक्टर को पकड़ा है.  पुलिस ने ट्रैक्टर को जब्त कर लिया है और प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.
 

Hazaribagh :  हजारीबाग पुलिस अवैध बालू खनन और परिवहन के खिलाफ अभियान चलाकार लगातार कार्रवाई कर रही है. इस कड़ी में चौपारण थाना पुलिस ने मालिकाना पुल के समीप एक बालू लदे ट्रैक्टर को पकड़ा है.  पुलिस ने ट्रैक्टर को जब्त कर लिया है और प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.


प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली थी कि चौपारण थाना क्षेत्र के मालिकाना पुल के पास अवैध रूप से बालू का परिवहन किया जा रहा है. सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी की. कार्रवाई के दौरान एक ट्रैक्टर बालू लदा पाया गया, जिसके संबंध में वैध कागजात प्रस्तुत नहीं किए जा सके. इसके बाद पुलिस ने वाहन को जब्त कर थाना ले आई.


इस संबंध में चौपारण थाना कांड संख्या 161/26 दर्ज किया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है और अवैध बालू खनन व परिवहन से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका भी खंगाली जा रही है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि एनजीटी के निर्देशों और सरकार के नियमों के विरुद्ध बालू का अवैध कारोबार किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

 

कहा है कि इस तरह के मामलों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है. अगर कोई दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. पुलिस की इस कार्रवाई के बाद अवैध बालू कारोबार में संलिप्त लोगों में हड़कंप मच गया है. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही