Search

 
 
 

Hazaribagh News: 20 फीट गहरी खाई में गिरा ट्रेलर, 2 घंटे तक केबिन में फंसा चालक

चौपारण थाना क्षेत्र के दनुवा घाटी में एक बार फिर बड़ा सड़क हादसा हुआ है. एक ट्रेलर अनियंत्रित होकर करीब 20 फीट गहरी खाई में जा गिरा
 

Hazaribagh: चौपारण थाना क्षेत्र के दनुवा घाटी में एक बार फिर बड़ा सड़क हादसा हुआ है. एक ट्रेलर अनियंत्रित होकर करीब 20 फीट गहरी खाई में जा गिरा. हादसे में ट्रेलर चालक केबिन में फंस गया और करीब 2 घंटे तक उसी में फंसा रहा.

 

 

सूचना मिलते ही चौपारण थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस और NHAI की एंबुलेंस टीम की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद चालक को केबिन से सुरक्षित बाहर निकाला गया. घायल चालक को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, चौपारण ले जाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा था. प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए उसे हजारीबाग रेफर कर दिया है.

 

स्थानीय लोगों के अनुसार दनुवा घाटी को अब लोग मौत की घाटी के नाम से जानने लगे हैं. यहां आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं. लोगों ने प्रशासन से घाटी में सुरक्षा उपायों को पुख्ता करने की मांग की है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही