Search

 
 
 

Hazaribagh News : ट्रक ने सड़क पार कर रहे व्यक्ति को रौंदा, मौत, ग्रामीणों ने चालक को दबोचा

चौपारण थाना क्षेत्र के जीटी रोड स्थित ग्रामीण बैंक के समीप शुक्रवार को सडक हादसा हुआ है. यहां तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क पार कर रहे एक व्यक्ति को रौंद दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. मृतक की चौपारण पंचायत के बजरंग टोला निवासी रितलाल साहू के रूप मे हुई है और वह बाजार मे नींबू बेचते थे.
 

Hazaribagh :  चौपारण थाना क्षेत्र के जीटी रोड स्थित ग्रामीण बैंक के समीप शुक्रवार को सडक हादसा हुआ है. यहां तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क पार कर रहे एक व्यक्ति को रौंद दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. मृतक की चौपारण पंचायत के बजरंग टोला निवासी रितलाल साहू के रूप मे हुई है और वह बाजार मे नींबू बेचते थे.

 

हादसे के बाद घटनास्थल पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जुट गई. ट्रक चालक व्यक्ति को रौंदने के बाद भागने की कोशिश की. लेकिन आक्रोशित ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया और इसकी सूचना पुलिस को दे दी. आक्रोषित लोगों और परिजनों ने सड़क जाम की है. 

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही