Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Jamshedpur News: वायरल बॉय “धूम”  समेत 6 युवा हुए नशा मुक्त घोषित

Jamshedpur: अंतरराष्ट्रीय नशा विरोधी दिवस के अवसर पर शहर में नशा के खिलाफ जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में इलाज और पुनर्वास की प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी करने वाले छह युवाओं को प्रमाणपत्र देकर आधिकारिक रूप से नशा मुक्त घोषित किया गया. इनमें सोशल मीडिया पर "वायरल बॉय" के नाम से पहचान बनाने वाले धूम भी शामिल रहे.

 

कार्यक्रम में बताया गया कि धूम को पिछले वर्ष 15 दिसंबर को नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती कराया गया था. कई महीनों तक लगातार इलाज, काउंसिलिंग और पुनर्वास की प्रक्रिया से गुजरने के बाद चिकित्सकों ने उन्हें पूरी तरह नशा मुक्त घोषित किया. उनके अलावा शाहरुख आलम, सुबहान अंसारी, अंशुमन सिंह, राजीव मिश्रा और रोहन मुखी को भी नशा मुक्ति का प्रमाणपत्र प्रदान किया गया.

 

 

आयोजकों ने बताया कि अब ये सभी युवा समाज में नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान का हिस्सा बनेंगे. वे खासकर युवाओं के बीच जाकर नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी देंगे और उन्हें नशे से दूर रहकर सकारात्मक जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करेंगे.

 

कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि नशे की लत केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को ही नुकसान नहीं पहुंचाती, बल्कि इसका असर पूरे परिवार और समाज पर पड़ता है. इससे अपराध, घरेलू विवाद, सड़क दुर्घटनाएं, मानसिक तनाव और आर्थिक परेशानियां जैसी कई समस्याएं पैदा होती हैं. इसलिए समय पर इलाज और परिवार का सहयोग बेहद जरूरी है.

 

विशेषज्ञों ने कहा कि सही उपचार, उचित परामर्श और परिवार के सहयोग से नशे की लत से बाहर निकलना पूरी तरह संभव है. उन्होंने लोगों से अपील की कि नशे की समस्या से जूझ रहे लोगों का तिरस्कार करने के बजाय उनका सहयोग और उत्साहवर्धन करें. इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय एंटी ड्रग डे के तहत शहर में एक बाइक रैली निकालने की भी घोषणा की गई. इस रैली में वे लोग शामिल होंगे, जो पहले नशे की लत का शिकार थे और अब नशा मुक्त जीवन जी रहे हैं. रैली का उद्देश्य लोगों तक यह संदेश पहुंचाना है कि मजबूत इच्छाशक्ति, सही इलाज और परिवार के सहयोग से नशे की लत पर सफलतापूर्वक काबू पाया जा सकता है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही