Hazaribagh News : हजारीबाग जिले के कटकमसांडी थाना क्षेत्र में अवैध संबंध के आरोप में जगेश्वर भुइयां की हत्या हो गई थी. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए इस कांड के 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर मंगलवार को जेल भेज दिया. तोरार गांव निवासी जगेश्वर भुइयां की हत्या छह सितंबर की रात में हुई थी. इस संबंध में मृतक की पत्नी फुलमति देवी के आवेदन के आधार पर कटकमसांडी थाना में कांड संख्या-140/26 के तहत मामला दर्ज है.
इसे भी पढ़ें
मामले के उद्भेदन के लिए डीएसपी (मुख्यालय) ज्ञान रंजन के नेतृत्व में एसआईटी टीम का गठन किया गया. टीम ने छापेमारी कर दो आरोपियों मंगरा कच्छप उर्फ गुमन कच्छप व रतन कुजूर को गिरफ्तार कर लिया. उनके पास से घटना में प्रयुक्त डंडा बरामद कर लिया गया है. पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि जगेश्वर भुइयां का गांव की ही किसी महिला से अवैध संबंध था. कांड में लिप्त अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है.
छापेमारी टीम में पुलिस इंस्पेक्टर सपन महथा, थाना प्रभारी अनुपम प्रकाश, एसआई फिलीप बारला, एएसआई योगेन्द्र मेहता व सशस्त्र बल के जवान शामिल थे.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

