Search

 
 
 

Hazaribagh News : बड़कागांव में 29 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ दो युवक गिरफ्तार

Hazaribagh News: बड़कागांव एसडीपीओ अमित आनंद के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई. टीम ने छापेमारी कर मंदिर के पास एक पुराने जर्जर मकान के पीछे से दो युवकों को दबोच लिया.
 
गिरफ्तार आरोपी.

Hazaribagh News : हजारीबाग जिले के बड़कागांव थाने की पुलिस ने नशीले पदार्थों की खरीद-बिक्री के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उनके पास से 29 पुड़िया ब्राउन शुगर (आठ ग्राम) व दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं. गिरफ्तार युवकों की पहचान अम्बेडकर मोहल्ला निवासी सुनील कुमार राम व रूपेश कुमार  के रूप में हुई है.

 

इसे भी पढ़ें


पुलिस के अनुसार, 24 सितंबर को हजारीबाग एसपी को गुप्त सूचना मिली थी कि बड़कागांव के गुरुचट्टी स्थित रामजानकी मंदिर के आसपास कुछ युवक ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री कर रहे हैं. इसके बाद बड़कागांव एसडीपीओ अमित आनंद के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई. टीम ने छापेमारी कर मंदिर के पास एक पुराने जर्जर मकान के पीछे से दो युवकों को दबोच लिया.


तलाशी में उनके पास से 29 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद हुई. पूछताछ में दोनों ने ब्राउन शुगर की पुड़िया बनाकर बेचने की बात स्वीकार की. छापेमारी टीम में बड़कागांव थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह, एसआई अभिषेक कुमार, राकेश खवास व सशस्त्र बल के जवान शामिल थे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही