Hazaribagh News: हजारीबाग के पंचायत प्रमंडल प्रशिक्षण केंद्र, जबरा में बुधवार को दो दिवसीय जनगणना प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ अपर समाहर्ता महेंद्र छोटन उरांव ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया, यह प्रशिक्षण 29 अक्टूबर 2026 तक आयोजित होगा.
इसे भी पढ़ें:
प्रशिक्षण कार्यक्रम में मास्टर प्रशिक्षक के रूप में ज्ञान चन्द महतो, सहायक निदेशक, जनगणना निदेशालय, झारखंड, रांची तथा हजारीबाग के जिला समन्वयक नीरज कुमार साहू शामिल हुए. प्रशिक्षण के दौरान जनगणना कार्यों के सुचारू, व्यवस्थित एवं प्रभावी संचालन के लिए संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को आवश्यक प्रशिक्षण दिया जा रहा है.
इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिला सांख्यिकी पदाधिकारी-सह-अपर जिला जनगणना पदाधिकारी, हजारीबाग, अनुमंडल पदाधिकारी-सह-अनुमंडल जनगणना पदाधिकारी, बरही, जिले के सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी-सह-चार्ज जनगणना पदाधिकारी, सभी अपर चार्ज जनगणना पदाधिकारी, जिला स्तरीय तकनीकी कोषांग के कर्मी तथा जनगणना कोषांग के पदाधिकारी, कर्मी एवं कंप्यूटर ऑपरेटर शामिल हुए.
इस दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य जनगणना से संबंधित कार्यों के लिए पदाधिकारियों एवं कर्मियों को प्रशिक्षित करना तथा जनगणना प्रक्रिया को निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप प्रभावी ढंग से संपादित करने के लिए आवश्यक तकनीकी एवं व्यावहारिक जानकारी उपलब्ध कराना है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

