Search

 
 
 

Hazaribagh News : गिद्दी में लेवी के पैसे के साथ राहुल दुबे गैंग के दो सदस्य गिरफ्तार

Hazaribagh News: गिरफ्तार आरोपियों में मन्नु कुमार साव व  अविनाश कुमार शामिल हैं. उनके पास से लेवी के 40,000 रुपए व  दो मोबाइल मरामद किये गए. पुलिस ने उनकी बाइक भी जब्त कर ली. कागजी प्रक्रिया के बाद दोनों को जेल भेज दिया गया.
 
गिरफ्तार आरोपियों के साथ पुलिस अधिकारी.

Hazaribagh News : हजारीबाग जिले के गिद्दी थाने की पुलिस ने लेवी के पैसे के साथ राहुल दुबे गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है. थाना प्रभारी को गुप्त सूचना मिली थी कि राहुल दुबे गिरोह के सदस्य कोयला कारोबारियों से लेवी व रंगदारी वसूलने के लिए काले रंग की बाइक से गिद्दी की ओर आ रहे हैं.

 

इसे भी पढ़ें


इसके बाद विशेष टीम गठित कर त्वरित कार्रवाई की गई. गुप्तचर ने सूचना दी कि अपराधी रंगदारी व लेवी का पैसा वसूल कर बुण्डू बसरिया होते हुए रामगढ़ की ओर भाग रहे हैं. टीम ने पीछा करते हुए टोंगी- गिद्दी मेन रोड के पास बाइक को रुकने का इशारा किया. लेकिन वे तेजी से भागने लगे. जवानों खदेड़ कर दोनों को पकड़ लिया. 


गिरफ्तार आरोपियों में मन्नु कुमार साव व  अविनाश कुमार शामिल हैं. उनके पास से लेवी के 40,000 रुपए व  दो मोबाइल मरामद किये गए. पुलिस ने उनकी बाइक भी जब्त कर ली. कागजी प्रक्रिया के बाद दोनों को जेल भेज दिया गया. छापेमारी टीम में गिद्दी थाना प्रभारी मो. इकबाल हुसैन, एसआई दामुराम बोयपाई, एएसआई चन्दन उरांव, सुनील कुमार व सशस्त्र बल के जवान शामिल थे.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही