Hazaribagh News : रांची से पटना जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन शुक्रवार को हजारीबाग जिले में दुर्घटना का शिकार हो गई. यह हाई स्पीड ट्रेन चरही व बेस रेलवे स्टेशन के बीच अचानक ट्रैक पार कर रहे लकड़ी लदे ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. राहत की बात यह रही कि दुर्घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. घटना में ट्रेन के अगले हिस्से को काफी नुकसान पहुंचा है.
इसे भी पढ़ें
बताया जा रहा है कि वंदे भारत एक्सप्रेस तेज गति से ट्रैक पर आगे बढ़ रही थी. इसी दौरान रेलवे ट्रैक पर लकड़ी लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली आ गई. ट्रेन के चालक ने टक्कर से बचने की कोशिश की, लेकिन हाई स्पीड के कारण ट्रेन ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई. टक्कर के बाद ट्रेन करीब 41 मिनट तक दुर्घटनास्थल पर रुकी रही.
रेलवे के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली. इस हादसे ने रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था पर कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. सबसे बड़ा सवाल यह है कि हाई स्पीड ट्रेन के निर्धारित रूट पर लकड़ी लदा ट्रैक्टर कैसे पहुंच गया. रेलवे की टीम मामले की जांच की जा रही है. यह भी पता लगाया जा रहा है कि ट्रैक्टर रेलवे ट्रैक तक किस तरह पहुंचा और सुरक्षा व्यवस्था में चूक कहां हुई.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

