Search

 
 
 

Hazaribagh News : विभावि का दीक्षांत समारोह, राज्यपाल ने 65 विद्यार्थीयों को सौंपी डिग्री

Hazaribagh News: राज्यपाल ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की. उनके कर्तव्यों की याद भी दिलाई. कहा कि दीक्षांत समारोह केवल उपाधि प्राप्त करने का आयोजन नहीं है, बल्कि डिग्री प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों के परिश्रम, अनुशासन, धैर्य और साधना का प्रतीक भी है.
 
समारोह को संबोधित करते राज्यपाल संतोष गंगवार.

Hazaribagh News : विनोबा भावे विश्वविद्यालय, हजारीबाग में शुक्रवार को 11वां दीक्षांत समारोह आयोजित किया गया. झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शरीक हुए. उन्होंने 65 विद्यार्थीयों को डिग्री (उपाधि) सौंपी. उन्होंने विवि की स्मारिका का लोकार्पण भी किया.

 

इसे भी पढ़ें


राज्यपाल ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की. उनके कर्तव्यों की याद भी दिलाई. कहा कि दीक्षांत समारोह केवल उपाधि प्राप्त करने का आयोजन नहीं है, बल्कि डिग्री प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों के परिश्रम, अनुशासन, धैर्य और साधना का प्रतीक भी है.


कुलपति प्रो. चंद्रभूषण शर्मा ने विवि में चल रहे विभिन्न शिक्षा कार्यक्रमों की जानकारी दी. कहा कि कर्मियों की कमी के बावजूद विश्वविद्यालय बेहतर कर रहा है. छात्रों के भविष्य को संवारने के लिए विश्वविद्यालय प्रतिबद्ध है. 
 
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही