Search

 
 
 

Hazaribagh News : राजेश साव मौत मामले में फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, न्याय की मांग को लेकर सड़क जाम

कटकमदाग थाना क्षेत्र के पसई गांव में न्याय की मांग को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश सड़क पर नजर आ रहा है.
 

Hazaribagh : कटकमदाग थाना क्षेत्र के पसई गांव में न्याय की मांग को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश सड़क पर नजर आ रहा है. संदिग्ध परिस्थितियों में हुई राजेश साव की मौत के करीब दो महीने बीत जाने के बावजूद दोषियों पर कार्रवाई नहीं होने से नाराज परिजनों और ग्रामीणों ने सड़क जाम कर प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की है.

 

Uploaded Image

ग्रामीणों का आरोप है कि राजेश साव की मौत कोई सामान्य घटना नहीं, बल्कि एक सुनियोजित साजिश का परिणाम है, इसके बावजूद मामले में अब तक न तो किसी की गिरफ्तारी हुई है और न ही जांच में कोई ठोस प्रगति दिखाई दे रही है.

 

इससे परिजनों में गहरा आक्रोश व्याप्त है, प्रदर्शन के दौरान मृतक की पत्नी ने प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि दो महीने से उनका परिवार न्याय की आस लगाए बैठा है, लेकिन अब तक केवल आश्वासन ही मिले हैं.

 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही