- अवकाश प्राप्त शिक्षक, शिक्षकेत्तर कर्मी एवं टॉपर विद्यार्थियों को किया जाएगा सम्मानित
Hazaribagh News: विनोबा भावे विश्वविद्यालय का 35वां स्थापना दिवस 17 सितंबर को मनाया जाएगा. इस अवसर पर अवकाश प्राप्त शिक्षकों, शिक्षकेत्तर कर्मी एवं टॉपर विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा. समारोह का शुभारंभ आचार्य विनोबा भावे की प्रतिमा पर पुष्पार्पण के साथ होगा.
इसे भी पढ़ें:
विश्वविद्यालय के छात्र कल्याण संकायाध्यक्ष डॉ. विकास कुमार ने बताया कि समारोह की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो चंद्र भूषण शर्मा करेंगे. कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो मज़हर आसिफ और विशिष्ट अतिथि के रूप में इंडियन पॉलिटिकल साइंस एसोसिएशन के महासचिव प्रो संजीव कुमार शर्मा शामिल होंगे.
विश्वविद्यालय के कुलसचिव सुरेंद्र प्रसाद कुशवाहा ने बताया कि उच्च शिक्षा मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के आकस्मिक निधन के कारण इस वर्ष कोई सांस्कृतिक या मनोरंजन कार्यक्रम का आयोजन नहीं होगा. स्वामी विवेकानंद स्वामी सभागार में आयोजित कार्यक्रम के प्रारंभ होने से पहले पूर्व मंत्री के चित्र पर पुष्पांजलि कर श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

