Search

 
 
 

Hazaribagh News: दस किलो गांजे के साथ महिला गिरफ्तार

Hazaribagh News: थाना प्रभारी पंकज कुमार ने बताया कि गिरफ्तार महिला से पूछताछ की जा रही है. पूछताछ के दौरान गांजा कहां से लाया गया था, इसकी आपूर्ति किसे की जानी थी और इस कारोबार में कौन-कौन लोग जुड़े हैं, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है. उन्होंने बताया कि गिरफ्तार महिला को पूछताछ के उपरांत न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जाएगा.
 
महिला गिरफ्तार

Hazaribagh News: मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चौपारण पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक महिला को दस किलो गांजा के साथ गिरफ्तार किया है. महिला से पूछताछ कर पुलिस गांजा की आपूर्ति के स्रोत और तस्करी से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटाने में लगी है.


इसे भी पढ़ें:


थाना प्रभारी पंकज कुमार ने बताया कि गिरफ्तार महिला से पूछताछ की जा रही है. पूछताछ के दौरान गांजा कहां से लाया गया था, इसकी आपूर्ति किसे की जानी थी और इस कारोबार में कौन-कौन लोग जुड़े हैं, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है. उन्होंने बताया कि गिरफ्तार महिला को पूछताछ के उपरांत न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जाएगा. 


पुलिस की इस कार्रवाई के बाद तस्करी के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के सामने आने की संभावना जताई जा रही है. पूछताछ में मिले सुराग के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई कर सकती है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और तस्करी से जुड़े सभी पहलुओं को खंगाला जा रहा है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही