Search

 
 
 

Hazaribagh News : रेलवे ट्रैक के पास महिला का शव बरामद, पहचान में जुटी पुलिस

जिले के कटकमदाग थाना क्षेत्र स्थित सालगावां रेलवे पुल के नीचे शनिवार को एक अज्ञात महिला का शव बरामद हुआ है. शव मिलने की सूचना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और घटनास्थल पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई.
 

Hazaribagh :  जिले के कटकमदाग थाना क्षेत्र स्थित सालगावां रेलवे पुल के नीचे शनिवार को एक अज्ञात महिला का शव बरामद हुआ है. शव मिलने की सूचना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और घटनास्थल पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई.

 

जानकारी के अनुसार, रेलवे ट्रैक के समीप एक महिला का शव पड़े होने की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी. सूचना मिलते ही कटकमदाग थाना पुलिस और रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) की टीम मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी. मृतका की उम्र लगभग 30 वर्ष बताई जा रही है.

 

प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि महिला की मौत ट्रेन की चपेट में आने से हुई होगी. हालांकि पुलिस फिलहाल किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंची है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है.

 

पुलिस को शव की तलाशी के दौरान महिला के गले में भगवान शिव का माला मिला है. जांच टीम इसे पहचान का एक महत्वपूर्ण सुराग मानकर मृतका की शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है. आसपास के ग्रामीणों से भी पूछताछ की गई, लेकिन खबर लिखे जाने तक महिला की पहचान नहीं हो सकी थी.

 

कटकमदाग थाना प्रभारी सरोज सिंह चौधरी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा. फिलहाल पुलिस अज्ञात महिला की पहचान और घटना के वास्तविक कारणों की जांच में जुटी हुई है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही