Search

 
 
 

Hazaribagh News : स्कूटी-हाइवा की टक्कर में युवक की मौत , गांव में पसरा मातम

मुफ्फसिल थाना क्षेत्र में नेक्सा शोरूम के पास स्कूटी और हाइवा वाहन के बीच भीषण टक्कर हो गई.  हादसे में स्कूटी सवार की मौत हो गई. मृतक की पहचान सदर प्रखंड के बभनवै निवासी अनिल साहू के 23 वर्षीय पुत्र अश्विनी कुमार के रूप में हुई है.
 

Hazaribagh : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र में नेक्सा शोरूम के पास स्कूटी और हाइवा वाहन के बीच भीषण टक्कर हो गई.  हादसे में स्कूटी सवार की मौत हो गई. मृतक की पहचान सदर प्रखंड के बभनवै निवासी अनिल साहू के 23 वर्षीय पुत्र अश्विनी कुमार के रूप में हुई है.

 

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को क़ब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल हजारीबाग भेज दिया.

 

घटना की सूचना मिलते ही सदर विधायक प्रदीप प्रसाद अस्पताल पहुंचकर परिजनों को ढाढस बंधाया और शोक संतप्त परिवार के प्रति अपना गहरा संवेदना व्यक्त किया. अश्विनी के मौत की सूचना मिलते ही गांव में मातम का माहौल हो गया है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही