Hazaribagh : आरोहणम संस्था ने छह पूजा के अवसर पर त्रिमूर्ति चौक के आगे झील परिसर में अर्ध्य के लिए दूध बांटा. संस्था की ओर से शाम और सुबह दोनों समय श्रद्धालुओं के बीच दूध वितरित किया गया. इसके साथ ही छठ तालाब, हुरहुरू, झील परिसर, खजांची तालाब सहित कुल पांच छठ घाटों पर अस्थायी चेंजिंग रूम का निर्माण किया, ताकि छठव्रतियों को ठंढ से बचाया जा सके.

