Search

 
 
 

पुणे रेलवे स्टेशन से लापता झारखंड के प्रवासी मजदूर सुनील रविदास का एक माह बाद भी कोई सुराग नहीं

Hazaribagh News : सुनील रविदास के पिता चांदो दास के अनुसार,  वह महाराष्ट्र के अहमदनगर स्थित एक होटल में पिछले करीब पांच वर्षों से काम कर रहे थे. वह दुर्गा पूजा के अवसर पर झारखंड लौटने के लिए 10 अक्टूबर को निकले थे. इस बीच वह पुणे नगर रेलवे स्टेशन से लापता हो गए. इसके बाद से उनका परिवार से कोई संपर्क नहीं हुआ है.
 
प्रवासी मजदूर के परिजन

Hazaribagh News : रोजगार की तलाश में महाराष्ट्र गए झारखंड के हजारीबाग के प्रवासी मजदूर सुनील रविदास (35 वर्षीय) एक महीने से लापता हैं. उनका अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है. विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र की बरांय पंचायत निवासी 10 अक्टूबर 2026 को घर लौटने के लिए निकले थे. लेकिन इस बीच पुणे रेलवे स्टेशन से अचानक वे लापता हो गए. 

 

सुनील रविदास के पिता चांदो दास के अनुसार,  वह महाराष्ट्र के अहमदनगर स्थित एक होटल में पिछले करीब पांच वर्षों से काम कर रहे थे. वह दुर्गा पूजा के अवसर पर झारखंड लौटने के लिए 10 अक्टूबर को निकले थे. इस बीच वह पुणे नगर रेलवे स्टेशन से लापता हो गए. इसके बाद से उनका परिवार से कोई संपर्क नहीं हुआ है.

 

परिवार की चिंता इस वजह से भी बढ़ गई है कि सुनील के पास अपना मोबाइल फोन नहीं था. वह होटल संचालक के मोबाइल से ही घर पर बातचीत करते थे. उनके लापता होने के बाद से पत्नी सुनीता देवी, 14 वर्षीय पुत्र सुभाष कुमार, 12 वर्षीय पुत्री स्वीटी कुमारी और माता-पिता काफी चिंतित हैं. सभी का रो-रोकर बुरा हाल है. 

 

इसे भी पढ़ें

 

प्रशासन और प्रवासी मजदूरों से मदद की अपील

मामले की जानकारी मिलने पर प्रवासी मजदूरों के हित में काम करने वाले समाजसेवी सिकंदर अली सुनील के घर पहुंचे और परिजनों से मुलाकात कर हरसंभव मदद का भरोसा दिया. सिकंदर अली ने सुनील के होटल संचालक से भी फोन पर बात की और उनके लापता होने से जुड़ी जानकारी जुटाने का प्रयास किया. 

 

उन्होंने होटल संचालक से सुनील की तलाश में सहयोग करने की अपील की. साथ ही मामले को प्रशासन और संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाने का भरोसा दिया. परिजनों ने भी झारखंड सरकार, महाराष्ट्र प्रशासन, पुलिस विभाग, जनप्रतिनिधियों और सामाजिक संगठनों से सुनील की तलाश में मदद की गुहार लगाई है. पुणे और अहमदनगर में रहने वाले झारखंड के प्रवासी मजदूरों से भी अपील की गई है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही