Search

 
 
 

हजारीबाग: ट्रैक्टर से महिला को कुचलने का मामला, एक गिरफ्तार

 
Hazaribagh: जिले के इचाक प्रखंड स्थित सिजुआ में ट्रैक्टर से कुचलकर महिला मोनिका की मौत के मामले में एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया. इस मामले में महिंद्रा फाइनांस के चार कर्मियों पर प्राथमकी दर्ज की गई है. इसमें इचाक पुनाई निवासी रोशन कुमार सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. इस संबंध में इचाक थाना प्रभारी धनंजय सिंह ने बताया कि तीन अन्य फरार आरोपियों को पुलिस तलाश कर रही है. उन्हें भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा. इसे भी पढ़ें– केरल:">https://lagatar.in/kerala-governor-slams-left-front-government-says-i-was-harassed-video-clip-shared-with-media/">केरल:

राज्यपाल ने वाम मोर्चा सरकार को घेरा, कहा, मुझे परेशान किया गया… वीडियो क्लिप मीडिया के साथ साझा किये
बता दें कि महिला को कुचलने की घटना 15 सितंबर को हुई थी. किस्त का पैसा वसूलने आये फाइनेंस कर्मियों ने ट्रैक्टर से कुचलकर मोनिका की हत्या कर दी थी. जानकारी के अनुसार ट्रैक्टर के बकाये किस्त वसूलने आये लोग महिंद्रा फाइनेंस के थे. जब मोनिका ने इचाक मोड़ के पास ट्रैक्टर को ले जाते देखा तो वो उनलोगों को रोकने लगी. मोनिका जमीन पर लेट गयी और हल्ला करने लगी. जिसके बाद कर्मी उसे कुचलते हुए आगे बढ़ गये. इसे भी पढ़ें–  मोहाली">https://lagatar.in/mohali-mms-case-three-member-sit-of-women-formed-three-arrested-so-far/">मोहाली

MMS कांड : महिलाओं की तीन सदस्यीय SIT का गठन, अब तक तीन गिरफ्तार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही