Search

Hazaribagh : पदमा ओपी पुलिस ने ठगी के आरोपी को किया गिरफ्तार

Hazaribagh : पदमा ओपी पुलिस ने ठगी के मामले में फरार चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. जानकारी के अनुसार पदमा ओपी थाना कांड संख्या- 180/2026 के प्राथमिकी अभियुक्त बिक्की सिंह, पिता- सचिदानंद सिंह, साकिन- गया रोड बरही, थाना- बरही, जिला- हजारीबाग लोगों को झांसा में लेकर पैसे की ठगी किया करता था.
 
पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि अभियुक्त अपने आवास पर मौजूद है. सूचना के सत्यापन के बाद पदमा ओपी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी कर अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त को जेल भेज दिया है.

पुलिस सूत्रों के अनुसार अभियुक्त का पूर्व से भी आपराधिक इतिहास रहा है और इसके विरुद्ध पहले भी ठगी के कई मामले दर्ज हैं. छापेमारी दल में पदमा ओपी प्रभारी श्रवण कुमार, एसआई राजेश हाजरा एवं पदमा थाना सशस्त्र बल शामिल थे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही