Search

 
 
 

हजारीबाग: ब्राउन शुगर तस्करों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, एक आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए, एक तस्कर को गिरफ्तार किया है. पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि सिमरा रेस्ट हाउस के पास, पेट्रोल पम्प के पीछे ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री हो रही है. इस सूचना पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (सदर) अमित आनंद(आईपीएस) के नेतृत्व में और पुलिस उपाधीक्षक (परिक्ष्यमान) प्रशांत कुमार की मौजूदगी में एक विशेष छापेमारी दल गठित किया गया.
 

Hazaribagh: पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए, एक तस्कर को गिरफ्तार किया है. पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि सिमरा रेस्ट हाउस के पास, पेट्रोल पम्प के पीछे ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री हो रही है. इस सूचना पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (सदर) अमित आनंद(आईपीएस) के नेतृत्व में और पुलिस उपाधीक्षक (परिक्ष्यमान) प्रशांत कुमार की मौजूदगी में एक विशेष छापेमारी दल गठित किया गया. 

 

पुलिस टीम ने संदिग्ध ठिकानों पर छापा मारा और एक व्यक्ति को हिरासत में लिया. हिरासत के दौरान उसकी तलाशी ली गई तो, उसके पास से 38.80 ग्राम ब्राउन शुगर और 10,100 रुपए कैश बरामद हुए. पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह ईचाक से ब्राउन शुगर लाता है और शहर के विभिन्न चौक-चौराहों पर पुड़िया बनाकर 300 से 500 रुपये में बेचता है.

 

पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी का पहले से आपराधिक इतिहास रहा है. वह सदर (बड़ा बाजार) थाना कांड संख्या 367/16 में शामिल रहा है. हजारीबाग के पुलिस अधीक्षक ने इस कार्रवाई की पुष्टि करते हुए कहा कि नशा तस्करों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा. साथ ही उन्होंने युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए लोगों से सहयोग की अपील की है.

 

  छापेमारी दल में प्रमुख रूप से सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अमित आनंद (आईपीएस), पुलिस उपाधीक्षक प्रशांत कुमार, बड़ा बाजार ओपी प्रभारी पंकज कुमार, गौतम उरांव सहित कई पुलिसकर्मी    शामिल रहें

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही