Search

 
 
 

रामगढ़: सामूहिक शादी समारोह में 101 जोड़े का हुआ विवाह, चोरों ने कई के गहने उड़ाए

जिले में सामूहिक शादी समारोह में 101 जोड़े विवाह के बंधन में बंध गए. विवाहित जोड़ों को सांसद मनीष जायसवाल ने आशीर्वाद और उपहार दिए. चौंकाने वाली यह रही कि चोर भी शादी के आपाधापी का फायदा उठाकर कई महिलाओं के जेवर को निशाना बनाया.
 

Ramgarh: जिले में सामूहिक शादी समारोह में 101 जोड़े विवाह के बंधन में बंध गए. विवाहित जोड़ों को सांसद मनीष जायसवाल ने आशीर्वाद और उपहार दिए. चौंकाने वाली यह रही कि चोर भी शादी के आपाधापी का फायदा उठाकर कई महिलाओं के जेवर को निशाना बनाया. साथ ही कई लोगों के साथ पॉकेटमारी की भी घटना हुई.

 

शादी समारोह में दुल्हा-दूल्हन के परिजन शादी में व्यस्त थे, हर्षित थे. वहीं दूसरी ओर इतनी भीड़ का फायदा उठाकर चोरों और पॉकेटमारों ने इसका बखूबी फायदा उठाया. स्पष्ट कहा जाए तो चोरों की चांदी हो गई.  कई महिलाओं के गले से सोने की चेन गायब हो गए, तो कई पुरुषों के साथ पॉकेटमारी हो गई. कहा जा रहा है कि शादी में व्यवस्था तो पूरी थी, लेकिन सुरक्षा व्यवस्था शून्य थी. 

 

जानकारी के मुताबिक, रामगढ़ फुटबॉल मैदान से बारात सजी और ढोल नगाड़ों के साथ भारी संख्या में महिला-पुरुष इस बारात में शामिल हुए. शादी समारोह रामगढ़ के सिद्धू-कान्हू मैदान में आयोजित किया गया था. जिसमें कई दिग्गज नेता और समाजसेवी शामिल हुए. चोरों के निशाने से भाजपा नेत्री सरस्वती देवी भी नहीं बच पाई. उनके गले से भी चोरों ने सोने की चेन गायब कर दिए. जिले के चर्चित पटवारी परिवार की एक महिला सहित अन्य महिलाओं के गले से भी चेन गायब हो गए. कई पुरूष भी पॉकेटमारी के शिकार हो गए. 

 

लोगों का कहना है कि शादी समारोह का आयोजन बहुत ही हर्षोल्लास का साथ हुआ. लेकिन सुरक्षा व्यवस्था नहीं होने के कारण लोगों का मन खट्टा हो गया. समारोह की सुरक्षा व्यवस्था पर चुटकी लेते लोगों कहा कि विवाह समारोह का न्योता आम नागरिकों को नहीं, बल्कि चोरों को दिया गया था. वहीं, चोरी की घटना से लोगों में रोष भी है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही