Search

 
 
 

सड़क सुरक्षा को लेकर हजारीबाग पुलिस की माइकिंग, चार महीनों में 1000 से ज्यादा लाइसेंस निलंबित

हजारीबाग क्षेत्र में बढ़ती सड़क दुर्घटना और बेतरतीब जाम को लेकर हजारीबाग पुलिस के द्वारा नई पहल की गई है. जिसके माध्यम से लोगों के बीच जागरूकता और यातायात नियमों की जानकारी दी जा रही है.
 

Hazaribagh : हजारीबाग क्षेत्र में बढ़ती सड़क दुर्घटना और बेतरतीब जाम को लेकर हजारीबाग पुलिस के द्वारा नई पहल की गई है. जिसके माध्यम से लोगों के बीच जागरूकता और यातायात नियमों की जानकारी दी जा रही है. गौरतलब हो कि सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के पालन को लेकर हजारीबाग यातायात पुलिस शहरी क्षेत्रों में माइकिंग के माध्यम से लोगों को जागरूक कर रही है. साथ ही साथ शहर के व्यस्ततम मार्गों में सड़क पर लगे दो पहिया, चार पहिया वाहन का चालान भी काटा जा रहा है. यातायात पुलिस के द्वारा समय समय पर हेलमेट चेकिंग भी लगाया जा रहा है जिससे यातायात नियमों के पालन के साथ लोगों के जान माल की रक्षा हो. 

 

यातायात नियमों का कड़ाई से पालन हो इसको लेकर बीते माह में यातायात पुलिस, हजारीबाग पुलिस और परिवहन विभाग के द्वारा जिले भर में बिना हेलमेट दो पहिया वाहन, बिना सीट बेल्ट लगाए चार पहिया वाहन चलाने वाले करीब 299 लोगों का चालक अनुज्ञप्ति (लाइसेंस ) निलंबित किया गया है. हजारीबाग जिला प्रशासन लोगों की जान बचाने के यह कठोर कदम उठाया है. जरूरत है हर एक चालक यातायात नियम का पालन करे. 

 


चालक अनुज्ञप्ति निलंबन मामले में जिला परिवहन कार्यालय हजारीबाग की ओर से दी गई जानकारी 

जनवरी    235
फरवरी    234 
मार्च 292 
अप्रैल 299 
कुल     1060

                      

यातायात नियमों को लेकर परिवहन विभाग और यातायात पुलिस जागरूकता अभियान चलाती है. वाहन चालकों को यातायात नियमों की जानकारी देने के साथ उनका पालन करने के लिए भी कहा जाता है. इनका कहना है कि विभाग यह कभी नहीं चाहती है कि लोगों का अनावश्यक फाइन काटा जाए. फाइन काटने का एकमात्र उद्देश्य लोगों को सबक सिखाना है कि यातायात नियम का पालन करें. इनका कहना है कि हजारीबाग में दो पहिया वाहन हेलमेट का उपयोग नहीं करना चाहते हैं. जो सरासर गलत है .दुर्घटना होने पर माथे पर चोट ना लगे इसे लेकर हेलमेट का उपयोग किया जाता है. सड़क दुर्घटना में अधिकतर मौत का कारण माथे में चोट लगा होता है. हर एक चालक को यह समझना चाहिए कि उसका जीवन उसके परिवार के लिए अनमोल है. हजारीबाग जिला प्रशासन ने लोगों की जान बचाने के यह कठोर कदम उठाया है.जरूरत है हर एक चालक यातायात नियम का पालन करें.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही