- कुछ लोगों को हिरासत में लिया, बॉन्ड भराकर छोड़ा
Hazaribagh News : दिवाली को देखते हुए हजारीबाग पुलिस ने जिले में जुआ खेलने और अड्डेबाजी करने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया. पुलिस अधीक्षक अमन कुमार के निर्देश पर पुलिस निरीक्षकों और पुलिस उपाधीक्षकों के नेतृत्व में 145 टीमों का गठन किया गया.
इसे भी पढ़ें...
गठित पुलिस टीमों ने जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में जुआ खेलने और अड्डेबाजी के संभावित ठिकानों पर छापेमारी की. इस दौरान कई लोगों को हिरासत में लिया गया. बाद में उन्हें चेतावनी देते हुए बॉन्ड भरवाकर छोड़ दिया गया.
गौरतलब है कि दिवाली के दौरान जुआ खिलाने और खेलने वालों की सक्रियता बढ़ जाती है. इस दौरान आपराधिक घटनाएं भी होती है. इसी को ध्यान में रखते हुए पुलिस अधीक्षक अमन कुमार ने जिले के सभी थाना प्रभारियों और डीएसपी के साथ बैठक कर विशेष रणनीति तैयार की थी.
बैठक में जिलेभर में 145 टीमों का गठन कर अलग-अलग इलाकों में सघन छापेमारी करने का निर्देश दिया गया था. पुलिस की इस कार्रवाई का उद्देश्य दिवाली के दौरान जुआ और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाना है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

