Hazaribagh: सदर विधायक प्रदीप प्रसाद ने राजकीय मध्य विद्यालय, दारू के परिसर में पौधारोपण किया. इस अवसर पर विद्यालय परिसर में विभिन्न प्रकार के फलदार पौधे लगाए गए और विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया.
इसे भी पढ़ें:
विधायक प्रदीप प्रसाद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘एक पेड़ मां के नाम’ जैसे जनभागीदारी आधारित पर्यावरण संरक्षण अभियानों ने देशभर में प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी की भावना को मजबूत किया है. पौधरोपण केवल एक पौधा लगाने तक सीमित नहीं है, बल्कि उसकी नियमित देखभाल और संरक्षण करना भी हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है.
उन्होंने कहा कि आज के समय में पर्यावरण संरक्षण हम सभी की प्राथमिक जिम्मेदारी है. अधिक से अधिक पौधे लगाकर, उनकी देखभाल कर तथा अपने आसपास स्वच्छ एवं हरित वातावरण का निर्माण कर हम आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित और स्वस्थ पर्यावरण सुनिश्चित कर सकते हैं. विधायक विद्यार्थियों को प्रकृति और पर्यावरण के महत्व के बारे में जानकारी देते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनके संरक्षण का संकल्प दिलाया.
कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि दिनेश कुशवाहा, दिलीप साहू, दारू मंडल अध्यक्ष अशोक कुशवाहा, सदर पश्चिमी मंडल अध्यक्ष शिवपाल यादव, विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष रामकृत प्रसाद, सचिव नरेश कुशवाहा, प्राचार्य नंद किशोर प्रसाद, शिक्षिका कांति प्रभा, भरत प्रसाद, सुरेंद्र कुमार, त्रिलोकी कुशवाहा, शैलेंद्र कुमार, विक्की कुशवाहा, रौशन सिन्हा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

