Search

 
 
 

Hazaribagh :  स्वास्थ्य विभाग में कई पदों पर कॉन्ट्रैक्ट बेसिस पर भर्ती, 30 जुलाई आवेदन की अंतिम तिथि

स्वास्थ्य विभाग, हजारीबाग में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) और अन्य स्वास्थ्य योजनाओं के तहत संविदा (कॉन्ट्रैक्ट) पर कई पदों पर भर्ती निकली है. इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 जुलाई है. ऐसे में जिन इच्छुक उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन नहीं कि.या है, वे आज ही आवेदन पूरा कर लें.
 
हजारीबाग जिले की खबरें

Hazaribagh :  स्वास्थ्य विभाग, हजारीबाग में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) और अन्य स्वास्थ्य योजनाओं के तहत संविदा (कॉन्ट्रैक्ट) पर कई पदों पर भर्ती निकली है. इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 जुलाई है. ऐसे में जिन इच्छुक उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन नहीं कि.या है, वे आज ही आवेदन पूरा कर लें. 

 

स्वास्थ्य विभाग में एएनएम, स्टाफ नर्स, जीएनएम, लैब टेक्नीशियन, फार्मासिस्ट, एक्स-रे टेक्नीशियन, ब्लॉक डाटा मैनेजर, ऑक्सीजन ऑपरेटर, काउंसलर, क्लीनिकल साइकोलॉजिस्ट, साइकियाट्रिक सोशल वर्कर, हॉस्पिटल अटेंडेंट, सेनेटरी अटेंडेंट, जिला कार्यक्रम समन्वयक, एसटीएस, एसटीएलएस, टीबी-एचआईवी सुपरवाइजर, अकाउंटेंट सहित कई पदों भर्ती होगी. 

 

उम्मीदवार शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, अनुभव और अन्य जरूरी जानकारी के लिए स्वास्थ्य विभाग, हजारीबाग की आधिकारिक वेबसाइट https://nhmhazaribag.in/ पर जाकर जानकारी ले सकते हैं. आवेदन केवल ऑनलाइन स्वीकार किए जाएंगे.

 

स्वास्थ्य विभाग ने सभी योग्य अभ्यर्थियों से अपील की है कि अंतिम समय की तकनीकी परेशानी से बचने के लिए बिना देर किए अपना आवेदन जल्द से जल्द जमा करें. कहा है कि अधिक से अधिक योग्य अभ्यर्थियों की भागीदारी से जिले की स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने में सहायता मिलेगी. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही