Search

 
 
 

Hazaribagh: भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा पहुंची हजारीबाग, निर्दोष छात्रों पर FIR करना बंद करें सरकार- देवेंद्र महतो

Hazaribagh: भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा की शुरुआत 24 अगस्त को रामगढ़ जिले के नेमार गांव से हुई थी. इस यात्रा के हजारीबाग पहुंचने पर छात्रों ने जोरदार स्वागत किया. लगभग 1 घंटे के कार्यक्रम में भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा से जुड़े छात्र नेताओं ने अपनी बातों को साझा करते हुए कहा कि अब यह लड़ाई निर्णायक मोड़ पर पहुंच चुकी है.
 
भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा पहुंची हजारीबाग

Hazaribagh: भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा की शुरुआत 24 अगस्त को रामगढ़ जिले के नेमार गांव से हुई थी. इस यात्रा के हजारीबाग पहुंचने पर छात्रों ने जोरदार स्वागत किया. लगभग 1 घंटे के कार्यक्रम में भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा से जुड़े छात्र नेताओं ने अपनी बातों को साझा करते हुए कहा कि अब यह लड़ाई निर्णायक मोड़ पर पहुंच चुकी है. सुप्रीम कोर्ट और झारखंड हाईकोर्ट छात्रों के दर्द को समझ रही है. छात्रों ने कहा कि कोर्ट पर सभी को भरोसा है. 

 

इसे भी पढ़ें:


देवेंद्र नाथ महतो ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि निर्दोष छात्रों पर एफआईआर करना बंद करें. अगर एफआईआर करना है तो देवेंद्र नाथ महतो पर करें. छात्रों को सरकार डराने धमकाने का काम नहीं करें. 


उन्होंने कहा झारखंड में बेहद गलत हो रहा है. छात्र आंदोलन को कुचलने का सरकार प्रयास कर रही है. किसी भी तरह के आश्वासन पर छात्रों भरोसा नहीं है. छात्रों को परिणाम चाहिए. साथ ही कहा कि यह यात्रा नहीं है बल्कि संकल्प है. यह यात्रा हजारीबाग से कोडरमा के लिए निकल गई है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही