Search

 
 
 

हजारीबाग : सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में एक करोड़ इनामी सहदेव समेत तीन नक्सली ढेर

हजारीबाग जिले में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने मुठभेड़ में एक करोड़ इनामी सेंट्रल कमिटी सदस्य सहदेव सोरेन समेत तीन नक्सलियों को मार गिराया है.
 

Ranchi/ Hazaribagh : हजारीबाग जिले में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने मुठभेड़ में एक करोड़ इनामी सेंट्रल कमिटी सदस्य सहदेव सोरेन समेत तीन नक्सलियों को मार गिराया है. नक्सली अनुज उर्फ सहदेव सोरेन मूल रूप से हजारीबाग जिले के विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र के मंदेरी गांव का रहने वाला था.

 

बोकारो- गिरिडीह से सटा है इलाका 

यह मुठभेड़ की घटना जिले के गोरहर थाना क्षेत्र के पनतीतरी के जंगली इलाके में हुई है. यह क्षेत्र बोकारो और गिरिडीह जिलों की सीमा से सटा हुआ है. यह मुठभेड़ कोबरा और गिरिडीह व हजारीबाग पुलिस की संयुक्त टीम के साथ भाकपा माओवादी के एक करोड़ इनामी नक्सली सहदेव सोरेन के दस्ते के बीच हुई. 

 

तलाशी अभियान में तीन शव बरामद 

मुठभेड़ के बाद चलाए गए सघन तलाशी अभियान में सुरक्षाबलों को तीन शव मिले हैं, जिनमें से एक की पहचान एक करोड़ के इनामी नक्सली कमांडर सहदेव सोरेन के रूप में हुई है. अन्य दो शव भी नक्सलियों के हैं. सुरक्षा बल अभी भी इलाके में तलाशी अभियान चला रहे हैं. माना जा रहा है कि मुठभेड़ में कुछ अन्य नक्सली भी घायल हुए होंगे.

 

कई बड़ी घटनाओं में शामिल रहा था सहदेव 

इस कार्रवाई को झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षाबलों की एक बड़ी कामयाबी माना जा रहा है, क्योंकि सहदेव सोरेन कई बड़ी घटनाओं में शामिल रहा था. पुलिस को लंबे समय से उसकी तलाश थी. कुछ महीने पहले ही झारखंड पुलिस ने उस पर एक करोड़ रूपया का इनाम घोषित किया था. सुरक्षाबलों का यह अभियान अभी भी जारी है. 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही