Search

 
 
 

हजारीबाग: चेन स्नैचिंग की दो वारदातों से इलाके में दहशत

जैन पेट्रोल पंप के बगल में, अपना मार्ट के सामने आज (बुधवार) दोपहर करीब 1:04 बजे एक महिला से सोने की चेन की छिनतई की गई.
 

Hazaribagh : जैन पेट्रोल पंप के बगल में, अपना मार्ट के सामने आज (बुधवार) दोपहर करीब 1:04 बजे एक महिला से सोने की चेन की छिनतई की गई. 

 

गौर करने वाली बात यह है कि कल (मंगलवार) दोपहर 12:30 बजे भी मयूरी होटल के सामने इसी तरह की वारदात हुई थी, जहां एक महिला से चेन छीनी गई थी. लगातार दूसरे दिन हुई घटनाओं से लोगों में डर का माहौल है.

 

मामले की जानकारी मिलते ही सदर थाना प्रभारी सुभाष सिंह मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी गई है. आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं. पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही