Search

 
 
 

Hazaribagh : गिरिडीह से अंतिम संस्कार के लिए शव लेकर बनारस जा रही गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, 5 की मौत, 16 घायल

Hazaribagh News : जानकारी के अनुसार, सवारी गाड़ी में सवार सभी लोग गिरिडीह जिले के अटका से शव लेकर अंतिम संस्कार के लिए बनारस जा रहे थे. इसी दौरान हथिया बाबा घाटी के पास उनकी गाड़ी की ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई. टक्कर इतनी भीषण थी कि पांच लोगों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया.
 
वाहन दुर्घटनाग्रस्त
  • हथिया बाबा के पास सवारी गाड़ी और ट्रक में भीषण टक्कर

Hazaribagh News : जिले के चौपारण थाना क्षेत्र स्थित हथिया बाबा के पास भीषण सड़क हादसा हुआ है. यहां NH-19 घाटी में सवारी गाड़ी और ट्रक में जोरदार टक्कर हो गई. इस हादसे में सवारी गाड़ी में सवार पांच लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. जबकि 16 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. 

 

सभी घायलों को चौपारण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद 8 घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें हजारीबाग रेफर कर दिया गया. हादसे के बाद कुछ देर के लिए इलाके में अफरा-तफरी मच गई. 

 

इसे भी पढ़ें

 

जानकारी के अनुसार, सवारी गाड़ी में सवार सभी लोग गिरिडीह जिले के अटका से शव लेकर अंतिम संस्कार के लिए बनारस जा रहे थे. इसी दौरान हथिया बाबा घाटी के पास उनकी गाड़ी की ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई. टक्कर इतनी भीषण थी कि पांच लोगों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया. 

 

हादसे की सूचना मिलते ही चौपारण थाना प्रभारी पंकज कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे.  स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया. NHAI की एंबुलेंस से सभी घायलों को चौपारण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया. यहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल आठ लोगों को हजारीबाग रेफर कर दिया गया. 

 


बताया जा रहा है कि सवारी गाड़ी में सवार सभी लोग गिरिडीह जिले के अटका से बनारस शव लेकर अंतिम संस्कार करने जा रहे थे. इसी दौरान हथिया बाबा घाटी के पास यह हादसा हो गया. घटना की सूचना मिलते ही चौपारण थाना प्रभारी पंकज कुमार मौके पर पहुंचे और NHAI की एंबुलेंस से घायलों को अस्पताल पहुंचाया. फिलहाल पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही